Loading...

सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा  

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राष्ट्रीय एवं प्रदेश एनएसयूआई के नेतृत्व में राजस्थान के सभी ज़िलों में 9 मई  शुक्रवार  को “सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा हमारी सेना के अद्वितीय बलिदान, शौर्य और देशभक्ति को समर्पित थी । प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ने इस कार्यक्रम में पूर्ण समर्पण एवं अनुशासन के साथ भाग लिया और अधिकाधिक आमजन को भी इसमें सहभागी बनाया। यह यात्रा एनएसयूआई ने राजस्थान के प्रत्येक ज़िले में निकाली। जयपुर ज़िले की बात करें तो राजस्थान विश्विद्यालय में निकाली गई तिरंगा रैली में प्रदेश एनएसयूआई के उपाध्यक्ष मोहित यादव, रोहिताश मीणा, प्रदेश सचिव मकसूद रंगरेज़ एवं अन्य पदाधिकारी छात्र मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।