Loading...

टीकाराम जूली ने सरकार को घेरा, माफिया बेकाबू

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर। राजस्थान में कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने सवाईमाधोपुर में खनन माफिया द्वारा डिप्टी एसपी की गाड़ी जलाए जाने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी और राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता जताई। जूली ने कहा कि राजस्थान की स्थिति खुद ब खुद “हाल-ए-राजस्थान” बयां कर रही है, जहां पुलिस तक सुरक्षित नहीं है और आए दिन पुलिसकर्मियों से मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रदेश में कानून का राज सिर्फ कागजों पर है और असल में माफियाओं का ही शासन चल रहा है? टीकाराम जूली ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में अवैध खनन का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे बैठी है। उन्होंने सरकार से अवैध खनन और माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

जूली ने पूछे ये सवाल

  • आए दिन पुलिस कही ना कही पिट रही हैं और माफिया बेखौफ घूम रहे हैं, ऐसा क्यों ?
  • राजस्थान में कानून का राज है या माफियाओं का ?
  • खनन माफियाओं को सरकार द्वारा खुली छूट देने की खास वजह ?
  • अपराधी कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे है और सरकार की चुप्पी ?
  • डीएसपी की प्राइवेट बोलोरो किसकी है ?

सवाई माधोपुर जिले में कार्रवाई करने गई थी पुलिस

जिले में अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई के दौरान हालात बेकाबू हो गए जब पुलिस टीम पर बजरी माफियाओं ने हमला कर दिया। घटना डिडायच रपट (बनास नदी क्षेत्र) की है, जहां पुलिस टीम बिना खनिज विभाग के अधिकारियों के पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया और कुछ चालकों पर लाठियां चलाईं, जिसमें सुरज्ञान नामक व्यक्ति की मौत हो गई।इस घटना से गुस्साए बजरी माफियाओं ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया और पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एक निजी वाहन को आग के हवाले कर दिया। हिंसा की यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि बजरी माफिया किस हद तक बेलगाम हो चुके हैं। मामला गंभीर होता देख प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को मौके पर भेजा और हालात को काबू में करने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।