प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक के निरीक्षण में पकड़े गए तीन लपके, किया पुलिस के हवाले
- जिला राजकीय भरतिया अस्पताल में लपका गिरोह का राज खुला
मोहम्मद अली पठान
चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध राजकीय भरतिया अस्पताल में लपका गिरोह की शिकायत के बाद सक्रिय हुए अस्पताल प्रशासन ने एक युवति, अस्पताल के गार्ड सहित तीन जनों को रंगे हाथो पकड़ा। जिन्हें कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने युवती मोनिका, गार्ड हनुमानसिंह तथा युवक पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। युवक पंकज अस्पताल की लेब में फर्जी तरीके से काम कर रहा था। जिसके पास न तो कोई डिग्री और न हीं अस्पताल की ओर से जारी किया गया कोई नियुक्ति पत्र था। लपका गिरोह का खुलासा उस समय हुआ जब मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एम.एम. पुकार, मेडिकल सुप्रीडेंट डॉ. दीपक चौधरी व डिप्टी मेडिकल सुप्रीडेंट डॉ. इदरिश खान ने अस्पताल का निरीक्षण किया। यह लपका गिरोह रोगी व उनके परिजनों को मदद का झांसा देकर उन्हें चूना लगा रहे थे। रोगी व परिजनों की जांच करवाने, डॉ को जल्दी दिखाने, फ्री की सरकारी दवाइयां दिलवाने के बहाने उनसे नजदीकी बनाते और फिर निजी अस्पतालों, निजी लेब और मेडिकल स्टोर्स में कमीशन के बदले काम कर रहे थे। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुकार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सामने आया कि एक युवती अस्पताल में स्थित दवा वितरण केन्द्र में एप्रीन पहने हुए ड्यूटी कर रहे हैल्पर के साथ दवा वितरित कर रही थी। जिस पर प्रिंसिपल व मेडिकल सुप्रीडेंट द्वारा युवती से नाम और उसकी आईडी के बारे में पुछा गया। तब उसने प्रिंसिपल और सुप्रीडेंट को गुमराह किया। जिसने कभी खुद को निजी अस्पताल का स्टाफ बताया तो कभी कुछ बताया। जबकि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवती लेब, सोनोग्राफी परिसर के पास और दवा वितरण केन्द्र में नजर आयी है। इस पर संदिग्ध युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया ने बताया कि मेडिकल कालेज प्रिसिपल की शिकायत के बाद राजकीय भरतिया अस्पताल में लपकागिरी कर रहे मोनिका, गार्ड हनुमान सिंह व युवक पंकज को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी तरीके से कर रहा लेब में काम प्राचार्य डॉ. पुकार ने बताया कि पंकज अस्पताल की लैब में सीनियर लेब टेक्निशियन के साथ बिना किसी योग्यता के काम कर रहा था। जो न तो अस्पताल का स्टाफ है। और न ही राजकीय मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज का स्टूडेंट हैं। इसके बाद भी सभी की नजर में धूल झोंककर यह लेब में धड़ल्ले से काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि लेब का सीनियर लेब टेक्निशियन अमित कुमार युवक पंकज को अपने साथ अपना असिस्टेंट बनाकर रखता था। जो अस्पताल की लेब में बिना लेब इंचार्ज की परमिशन के यहां काम रहा था। डॉ. पुकार ने बताया कि इस मामले में सीनियर लेब टेक्निशियन सहित सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
