Loading...

सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए तीन स्पीड ब्रेकर लगाए गए

Jaipur

Follow us

Share

  • अब आम नागरिकों को मिलेगी राहत

फिरोज खांन वारसी-

झालावाड़, (रॉयल पत्रिका)। शहर के झिरी मोहल्ला वार्ड नंबर 9 में भारतीय समाज सेवा संस्था के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दिव्यांग नेता फिरोज खान वारसी के प्रयासों से तीन स्पीड ब्रेकर लगावा कर वार्ड में होने वाली दुर्घटनाओं से बच्चों व बुजुर्गों को बढ़ी राहत प्रदान की है। अब आम नागरिकों,को सड़क पार करने मे सुविधा होगी। इस संबंध में स्थानीय निवासी दिव्यांग नेता फिरोज खान वारसी ने बताया की वार्ड की समस्याओं के निस्तारण को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हुकुमचंद मीना से मुलाकात की थी उसके बाद मीणा ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को वार्ड में स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जनता को राहत प्रदान करते हुए 3 स्पीड ब्रेकर वार्ड में लगाए गए। वार्ड वासियों की समस्याओं को देखते हुए फिरोज खांन ने एक अप्रैल 2025 को कहा कि वार्ड नम्बर 09 का मैं निवासी हूं यह मैरे स्वयं का वार्ड है मैं इसमें रहने वालों को परेशान नहीं रहने दूंगा। इसलिए मै आगे भी वार्ड की जन समस्याओं को लेकर कार्य करता रहूगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।