Loading...

दिलजीत दोसांझ और लुधियाना मेयर के घर को बम से उड़ाने की धमकी, अधिकारियों को आया ईमेल

Follow us

Share

Ludhiana Mayor, Diljit Dosanjh Bomb Threat : लुधियाना। पंजाबी सिंगर दिलजीत सिंह दोसांझ (Diljit Dosanjh) और लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर (Ludhiana Mayor Inderjit Kaur) के घर को बम से उड़ने की धमकी भरा मेल मिला है। यह मेल सोमवार सुबह लुधियाना नगर निगम कमिश्नर की सरकारी ईमेल आईडी पर आया है। मेल में बताया गया है कि लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के घर को दोपहर 1:11 पर बम से उड़ा दिया जाएगा, जबकि रात 9:11 पर दिलजीत दोसांझ के घर पर हमला होगा। यह मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से भेजा गया बताया जा रहा है। मेल के विषय में लिखा गया है, “Bomb Blast-Mayor Office Ludhiana!”

मेल में यह भी लिखा है, “कोई भी मदद दिलजीत दोसांझ करेगा मारिया जाएगा”, यानी अगर कोई इस मामले में मदद करेगा तो मेल भेजने वाले लोग उसको भी मार देंगे। इस मेल के बाद की सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और साइबर सेल तुरंत सक्रिय हो गईं और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
जिला प्रशासन ने लुधियाना नगर निगम मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर और दलजीत दोसांझ के घर सहित अन्य सरकारी बिल्डिंगों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

मेल में खालिस्तान का जिक्र

मेल भेजने वाले खालिस्तान का जिक्र किया गया है, जिसमें खालिस्तान नेशनल आर्मी के इंजीनियर गुरुनाख सिंह (रूकन शाह वाला) और डॉक्टर गुरनिर्वैर सिंह ( खान राजादा) का नाम लिखा है।

मेल में 84 दंगों का भी जिक्र

ईमेल में धमकी देने वालों ने वर्ष 1984 के सिख दंगों का जिक्र करते हुए भड़काऊ और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया। संदेश में दावा किया गया कि 6 जून तक सिलसिलेवार बम धमाकों के जरिए कई जगहों को निशाना बनाया जाएगा। ईमेल के अंत में इसे कथित तौर पर एक अलगाववादी संगठन के नाम से जोड़ा गया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां अभी इसकी सत्यता की जांच कर रही हैं और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही हैं।

Advertisement

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने एहतियातन नगर निगम दफ्तरों को खाली कराया और पूरे परिसर में सर्च अभियान चलाया। जांच के दौरान बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा कर्मियों ने कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, जिसके बाद कर्मचारियों को दोबारा कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति दी गई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।