मंदिरों में कुछ नहीं रखा, शिक्षा पर ध्यान दो : विधायक डी सी बैरवा
दौसा, (रॉयल पत्रिका)। दौसा विधायक डी सी बैरवा ने कहा कि मंदिरों में कुछ नहीं रखा। कुछ लोगों ने मंदिरों में जाने के लिए लोगों को जाल में फंसा रखा है। बैरवा ने यह बात शनिवार को ढिगारिया कपूर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी लोग बहुत ज्यादा मंदिरों व भागवत में जा रहे हैं। गांव में भागवत के लिए लाखों रुपए की उगाई कर रहे हैं। लेकिन गरीब की बेटी की शादी के लिए कोई 5 रुपए तक नहीं देता। ऐसे में हमारा धर्म है कि गरीब की बेटी को पढ़ाएं और शादी कराएं। उन्होंने कहा कि इस युग में शिक्षा में तो आगे बढ़ें, फिर हम कई जगह पीछे हैं। इसका मुख्य कारण हम कुरीतियों में डूबे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर पैसे लगाने चाहिए। मंदिरों में पैसे नहीं लगाएं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
