Loading...

जयपुर को मॉडल नगर बनाने का संकल्प,लेकिन स्ट्रीट वेंडर्स की नहीं है कोई परवाह

सांगानेर

Follow us

Share

सादिक हिन्दुस्तानी

सांगानेर (रॉयल पत्रिका)। नगर निगम जयपुर ग्रेटर की टाउन बेडिंग कमेटी की नगर निगम के कमिश्नर गौरव सैनी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में नगर निगम के अधिकारी गण, प्रतिनिधि, पार्षद एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस मीटिंग में जयपुर शहर के स्ट्रीट वेंडर्स के अधिकारों, सम्मान और संरक्षण को लेकर गंभीर चर्चा हुई। ताकि वे एक  सुरक्षित, सम्मानजनक एवं  सुव्यवस्थित माहौल में अपना रोजगार कर सकें। सांगानेर के समिति के सदस्य जयप्रकाश बूलचंदानी ने अपने सुझाव रखें। उन्होंने बताया कि जयपुर शहर के एक भी स्ट्रीट वेंडर को नगर निगम की तरफ से कोई आधिकारिक लाइसेंस नहीं मिला है। केवल पहचान कार्ड बनाया गया है जो सिर्फ वोटिंग के लिए उपयोगी है। यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय स्थित है। जब तक सरकार और नगर निगम अंत्योदय की भावना से काम नहीं करेगा तब तक स्ट्रीट वेंडर्स को उनके काम करने के लिए उचित लाइसेंस और वेडिंग जोन की सुविधा नहीं देगा तब तक जयपुर शहर सुंदर और व्यवस्थित नहीं बन सकेगा। साथ ही अतिक्रमण करने वाले और माफिया गरीबों का शोषण करते रहेंगे। स्ट्रीट वेंडर्स को निर्धारित, सुरक्षित और सुनिश्चित स्थान प्रदान किया जाए। जहां वह अपने रोजगार को भली भांति चला सकें। डेयरी बूथ की आड़ में रेस्टोरेंट या डिपार्टमेंटल स्टोर बनाने और नियमों का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। शहर में अतिक्रमण की समस्या को लेकर न्यायालय में लंबित स्टे आदेशों के प्रभाव को देखते हुए नगर निगम द्वारा उचित कानूनी कार्यवाही शीघ्र ही सुनिश्चित की जाए। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ स्ट्रीट्स वेंडर्स तक शीघ्र प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।  टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठकें  हर 3 महीने में अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। जयपुर शहर को स्वच्छ सुव्यवस्थित, और समृद्ध शहर बनाने के लिए हम सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए। तभी हर वर्ग की उन्नति संभव हो पाएगी।और शहर विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंच पाएगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।