युवक ने घर में की आत्महत्या
डॉ० तौहीद
सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। कस्बे के एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया। एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक सुनील टेलर पुत्र रमेश चंद टेलर गणेश मंदिर स्थित बावड़ी के पास कुम्हार मोहल्ले का निवासी है। मृतक के जुल्मी रोड पर एक साइकिल की दुकान है। वह सुबह अपने घर पर ही था। उसने सुबह अपने बच्चे को कान में दर्द होने के चलते उसके छोटे भाई के साथ अस्पताल भेजा था। इसके बाद घर के एक कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज किया है। जिसकी जांच की जा रही है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
