कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व प्रतिपक्ष नेता के पाली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया उत्साहपूर्वक स्वागत
मोहम्मद यासीन
पाली, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली के पाली आगमन पर सर्किट हाउस में प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष मोहन हटेला एवं सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में पाली जिला कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा सेवादल संगठन की ओर से केप व सूत की माला पहनाकर सेवादल परम्परागत भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक भीमराज भाटी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीज दर्द, लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती संगीता बेनीवाल, पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़, पीसीसी सदस्य महावीर सिंह राजपुरोहित, पाली प्रभारी हिमपाल सिंह देवल, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीवराज बोराणा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर घनश्याम भाटी, गुलाब सोडा, आमीन अली रंगरेज, धनराज आर्य, गिरधारी लाल मीणा, धन्नाराम सरगरा, सोहनलाल पालीवाल, नेमाराम सुथार, इब्राहिम शाह सहित सेवादल पदाधिकारी ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान डोटासरा ने सभी कार्यकर्ताओं से एक एक करके मुलाकात की वही सेवादल संगठन जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
