Loading...

गलता गेट थाना इलाके में घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़े

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। गलता गेट थाना क्षेत्र के बास बदनपुरा की गणेश कॉलोनी में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर झगड़ा किया और घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। आरोप रामप्रसाद और उसके साथियों पर है, जिन्होंने कथित तौर पर शिवांशु शर्मा के घर आकर मारपीट की और उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पीड़ित शिवांशु शर्मा ने गलता गेट थाने में शिकायत दर्ज करवाई, शिवांशु, रामप्रसाद और साथियों के डर से काफी परेशान है। पुलिस जांच करने के बाद ही घटना के दोषियों पर कार्यवाही कर पाएगी। मामला आपसी रंजिश का दिखाई देता है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच एएसआई ज्ञानप्रकाश को सौंपी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना की असल वजह जानने में जुटी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।