Loading...

जयपुर शहर में एक हफ्ता चला  परिंडा लगाओ अभियान का समापन

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। शहर में टीम खिदमत की ओर से एक सप्ताह से चल रहे “परिंडा लगाओ अभियान” का समापन शहर के विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाकर किया गया। इस अवसर पर टीम के सदस्य इरफान अली पठान ने बताया कि अभियान के तहत एक सप्ताह में शहर में नाहरी का नाका कब्रिस्तान, भट्टा बस्ती कब्रिस्तान सहित अन्य कई स्थानों पर 72 परिंडे लगाए गए। जिन स्थानों पर परिंडे लगाए गए वहां टीम से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा परिंडों की सार-संभाल और नियमित तौर पर दाने-पानी की व्यवस्था की जाएगी। पठान ने बताया कि अभियान के साथ-साथ टीम के कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों कब्रिस्तानों में सफाई का कार्य भी किया गया। इस दौरान समाजसेवी रफीक खान, मोहम्मद इशाक, अजहर अली, अजहर खान, मोहम्मद ओवेश, मुन्ना खान, युनुस कुरैशी, जफर अली, हाजी रशीद, एडवोकेट वसीम खान, समाजसेवी मोहम्मद हसीब नियाज़ी आदि ने सहयोगी भूमिका अदा की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।