Loading...

कांग्रेस के निलंबित विधायकों का निलंबन तुरंत रद्द करावे: डॉ सुमित गर्ग

Jaipur

Follow us

Share

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ सुमित गर्ग ने बयान जारी कर कहा कि पहले जानबूझकर योजनाबद्ध तरीके से शहीद पूर्व प्रधानमंत्री वीरांगना इंदिरा गांधी का अपमान कर कांग्रेस के विधायकों को उत्तेजित करना फिर उन्हें निलंबित करना इस बात का द्योतक है कि सरकार सदन नहीं चलना चाहती सरकार जानती है कि जो जन विरोधी बजट वह लेकर आई है अगर उस पर चर्चा होगी तो परते खुल जाएंगी और वह जनता के सामने मुंह नहीं दिखा पाएगी अतः इससे बचने के लिए सरकार ने जान बूछ कर यह अलोकतांत्रिक कृत्य किया ।अगर सरकार वाकई चाहती है सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले तो तुरंत प्रभाव से मुख्यमंत्री अपने मंत्री को यह आदेशित करें कि शहीद प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा को लेकर उन्होंने जो असंवेदनशील टिप्पणी की थी उस पर माफी मांगे और विधानसभा अध्यक्ष को चाहिये कि वे कांग्रेस के निलंबित विधायकों का निलंबन तुरंत प्रभाव से रद्द करावें। अन्यथा प्रदेश कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जोर-शोर से इस लड़ाई को लड़ेगी। चाहे उसके लिए कोई कीमत चुकानी पड़े।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।