दिलावर से छात्रा ने द्वेषता के कारण फेल करने की शिकायत की
शिक्षिका को निलंबित करने के आदेश
डॉक्टर तोहिद
सुकेत/मोड़क, (रॉयल पत्रिका)। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को कस्बे में मोहल्ला वार बैठक कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी। मोहल्ला बैठक की शुरुआत प्रातः 11 बजे मेघवाल बस्ती से की गई। यहां मेघवाल समाज के लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री दिलावर ने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक पात्र गरीब आदमी को प्रतिवर्ष 60 हजार रुपए से अधिक की मदद कर रही है। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की शुरुआत की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इसमें वृद्धि कर दी है। पेंशन योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, उज्ज्वला योजना, विधवा पेंशन योजना, पालनहार योजना, प्रसूता सहायता योजना, छात्रवृत्ति योजना सहित तमाम योजनाओं के जरिए पात्र परिवार को राज्य सरकार 60 हजार रुपए की प्रतिवर्ष सहायता कर रही है। यानी आपको किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो ये चिंता आपके लिए सरकार कर रही है।
मंत्री दिलावर ने यहां मेघवाल बस्ती में महिलाओं के लिए सामूहिक स्नानागार बनाने के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।
दिलावर ने कुल 11 मोहल्ला बैठकें की और क्षेत्र के लोगों के हाल चाल जाने। मेघवाल बस्ती, मोड़क गांव से मोहल्ला बैठकों की शुरुआत करके दिलावर ने शीतला माता मंदिर के पास, कछेरी का बाड मोहल्ला, बागरी मोहल्ला, सोसाइटी गली, चौथ माता मंदिर, रैगर बस्ती, गणेशजी का मंदिर मोहल्ला, मुरारी माली के मकान के पास, शोभाराम मीणा के मकान के पास, महावीर कॉलोनी मोड़क गांव में बैठकें की। मंत्री ने सभी में जनता को मिल रहे सरकारी लाभ के बारे में और वंचित पात्र लोगों को आवेदन कर लाभ लेने के लिए अधिकारियों को कहा।
समस्याओं को लेकर मंत्री दिलावर ने कहा कि हर 15 दिन में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित करते हैं।
मोहल्ला बैठकों में तो मैं आप सब से मिलने आता हूं। ताकि आपको ये ना लगे कि मंत्री बनने के बाद दिलावरजी हमसे मिलने ही नहीं आए। तेजाजी चौक परिसर के पास वार्ड नंबर 3 मोड़क गांव में जैसी सार्वजनिक सामुदायिक भवन के विधा निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा मंत्री दिलावर ने की। इस होगी दौरान एक छात्रा ने शिकायत दी कि उसको स्कूल की अध्यापिका सविता मीणा ने द्वेषता रखते हुए फेल कर दिया है। मंत्री ने मामले की जानकारी सही पाया तो मौके पर ही अध्यापिका को निलंबित करने के आदेश जारी किए।
|
|
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
