12वीं के बाद करियर की सही राह
- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए गाइड
अक्सर 12वीं क्लास पास करने के बाद अधिकांश स्टूडेंट कंफ्यूज रहते हैं कि अब वे क्या करें। एजुकेशन स्पेशल सीरीज में आज हम आपके इसी कन्फ्यूजन को दूर करेंगे। अपनी रुचि के अनुसार अपने आगे की भविष्य की रणनीति बना सकते हैं। 2वीं के बाद स्टूडेंट्स के पास स्नातक डिग्री, प्रोफेशनल कोर्स, सरकारी नौकरियां, स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग और उभरते करियर क्षेत्रों जैसे अनेकों ऑप्शन होते हैं। 12वीं कक्षा के बाद ही सही मायने में करिअर की दिशा तय होती है। 12वीं के बाद का समय सबसे ज्यादा निर्णायक होता है। ऐसे में स्टूडेंट्स सोच-विचार के बाद आगे की रणनीति बनाए।
साइंस स्ट्रीम वालों के पास ये ऑप्शन
साइंस सब्जेक्ट के मुख्य तीनों सब्जेक्ट (PCM/PCB /PCMB) मे करियर के अच्छे ऑप्शन हैं। इनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ वाले स्टूडेंट्स सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सीएस, एआई, डेटा साइंस प्योर एंड हेल्थ साइंसेज से बी.ई. या बी.टेक कर सकते हैं। इसके अलावा फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्स, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी अन्य स्ट्रीम वाले बीएससी नर्सिंग, बीपीटी (फिजियोथैरेपी), बीएमएलटी (लैब टेक्नोलॉजी), बीफार्मा (4 वर्ष), डीफार्मा (2 वर्ष) कर सकते हैं। इसके अलावा आर्किटेक्चर एंड डिजाइन बी.आर्क (5 वर्ष) और बी. डिजाइन वाले इंडस्ट्रियल, फैशन, इंटीरियर और ग्राफिक डिजाइनिंग में अपना करियर बना सकते हैं।
कॉमर्स स्ट्रीम के पास ये ऑप्शन
कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स बीकॉम / बीकॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई कर सकते हैं। इसमें वे अकाउंटिंग, फाइनेंस, टैक्सेशन को अपना भविष्य बना सकते हैं। इसके अलावा बीबीए वाले मार्केटिंग, एचआर, इंटरनेशनल बिजनेस और बीसीए में कंप्यूटर एप्लीकेशन बीएएफ (अकाउंटिंग एंड फाइनेंस), बीएफएम (फाइनेंशियल मार्केट्स) की पढ़ाई कर सकते है। इसके अलावा फिर वे सीएमए फाउंडेशन सरकारी नौकरियां (12वीं पास स्तर) IBPS क्लर्क, IBPS PO, RBI ग्रेड B, IRS और IES सर्विसेज की तैयारी भी कर सकते हैं।
आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में ऑप्शन
12वीं के बाद स्टूडेंट्स इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, जियोग्राफी सहित अन्य विषयों में अच्छी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन बीजेएमसी (पत्रकारिता एवं जनसंचार), बीएफए (फाइन आर्ट्स) में अपना भविष्य बना सकते हैं। वे एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया, फिल्म प्रोडक्शन, फोटोग्राफी, ट्यूर एंड ट्रेवल मैनेजर और टूरिज्म कंसल्टेंट सेक्टर में जा सकते हैं।
आईटीआई एवं सर्टिफिकेट कोर्सेस उन्नत ट्रेड्स
12वीं के बाद इलेक्ट्रिशियन, वेब डिजाइनिंग अप्रेंटिसशिप या स्वरोजगार के लिए अच्छा ऑप्शन है। वे सरकारी सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र पॉलिटेक्निक, आईटीआई, NDA, इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक, एयरफोर्स एयरमैन, नेवी अग्निवीर (SSR/MR), RRB अप्रेंटिस, SSC CHSL, SSC MTS, CAPF GD कॉन्स्टेबल, राज्य पुलिस सब-इंस्पेक्टर, फायरमैन, डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) का काम कर सकते हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
