Loading...

दी पब्लिक केरियर ट्रक ऑनर्स संस्थान के चुनाव संपन्न

Jaipur

Follow us

Share

 

 

  • बंसल अध्यक्ष, मन्नू पठान जनरल सेकेट्री निर्वाचित

 

बारां, (रॉयल पत्रिका)। दी पब्लिक केरियर ट्रक ऑनर्स संस्थान बारां के सत्र 2025 – 2026 के चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी बृजमोहन राठौर, अनवर अली पीटीआई, प्रेम पिपलानी, धर्मपाल थेरेजा, जुगल किशोर पिपलानी, अरुण गुप्ता, रिसालत अली अक्कू, एजाज वकार की देखरेख में संस्थान के कार्यालय में चुनाव संपन्न हुए। जिसमें संस्थान से जुड़े सदस्यों ने बढ़ चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद पर श्याम कुमार बंसल 4 वोट से विजय हुए, उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार मेहता 31 वोट से विजय हुए। जनरल सेकेट्री पद पर चौथी बार मोहम्मद शाहिद उर्फ मन्नू पठान 66 वोट से विजय हुए। कोषाध्यक्ष पद पर पवन कुमार गोस्वामी 104 वोट से विजय हुए। बोर्ड इंचार्ज पद पर सत्यनारायण गुप्ता 46 वोट से विजय हुए। चुनाव में विजय हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी अनवर अली पीटीआई ने अपने अपने पद की शपथ दिलाई। संस्थान कार्यालय पर उपस्थित लोगों ने जीते हुए पदाधिकारियों का माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। इस दौरान संस्थान से जुड़े सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।