सांचौर जिला बहाली को लेकर 130 दिनों से धरना जारी
सांचौर, (रॉयल पत्रिका)। सांचौर जिले को बहाल करने की मांग को लेकर जिला बचाओं संघर्ष समिति के तत्वावधान में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष पूर्व राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंच धरने को समर्थन दिया। प्रतिदिन अलग अलग ग्राम पंचायत के ग्रामीण शामिल हो रहे है। वहीं ग्रामीणों ने मांगो को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि सरकार समझ ले जो सांचौर जिले को निरस्त किया है जिसको नियमानुसार बहाल कर दे, सांचौर जिला जो जालौर जिले से 145 किमी दूर व अंतिम गांव आकोडिया रणखार-करीब 250 किमी दूर हैं। धरने को संबोधित करते अधिवक्ता भीमाराम चौधरी ने कहा कि सरकार ने किस आधार पर सांचौर जिले को निरस्त किया, यह अब तक स्पष्ट नहीं है जिला बनने से जिला मुख्यालय नजदीक होने पर आमजन के लोगों के सभी जिले स्तर के कार्य जल्द होते थे, वर्तमान सरकार आमजन का त्वरित कार्य नहीं करना चाह रही है। सेवानिवृत अध्यापक केशाराम मेहरा धमाणा, विजयपाल चारण सरपंच सेसावा, राजुराम उपसरपंच सेसावा, जगदीश कुराडा सेसावा, विरधाराम लेगा सेसावा, केसरीमल जाट, प्रागाराम चौधरी, रणछोड़ाराम, हरचंद राम देवासी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार सांचौर की जनता के साथ भेदभाव रवैया अपना रही है। जिला सही मापदण्ड अनुसार था। किन मापदण्ड़ो के आधार पर निरस्त किया यह सांचौर की जनता के साथ अन्याय किया है। इस दौरान ग्रामीणों का जन सैलाब मौजूद था।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
