Loading...

वक़्फ़ संशोधन कानून पर प्रस्तावित 3 अक्टूबर का भारत बंद स्थगित

जयपुर

Follow us

Share

“आई लव मुहम्मद” नारा गैर-कानूनी नहीं — आवाज़ दबेगी नहीं

धार्मिक त्योहारों के चलते बंद स्थगित, नई तिथियाँ जल्द घोषित होंगी

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। वक़्फ़ संशोधन कानून 2025 के विरोध में 3 अक्टूबर को प्रस्तावित भारत बंद को आगामी धार्मिक त्योहारों के मद्देनज़र स्थगित कर दिया गया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठनों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक स्थगन है और कानून वापस लिए जाने तक उनका देशव्यापी आंदोलन जारी रहेगा। बंद की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने वक़्फ़ संशोधन कानून को “मौलिक अधिकारों पर हमला” करार देते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि “वक़फ़ एक्ट 2025 वापस लो” के नारे के साथ यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार इस कानून को रद्द नहीं कर देती। इसी दौरान, बरेली में हुई कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए मौलाना तोक़ीर रज़ा की तत्काल रिहाई की भी मांग उठाई गई है। नेताओं ने कहा कि “आई लव मुहम्मद” का नारा लगाना कोई गैर-कानूनी कार्य नहीं है और इस तरह की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। आयोजकों ने साफ़ किया है कि धार्मिक त्योहारों की पवित्रता और जन-सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल बंद को टाला जा रहा है, लेकिन उनका संघर्ष और मजबूत होकर सामने आएगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।