पुलिस कमिश्नरेट परिसर में पुलिस कमिश्नर ने किया पौधारोपण
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। पुलिस कमिश्नरेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने पौधारोपण किया और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
जोसफ ने बताया कि हमारे जीवन में वृक्षों का महत्वपूर्ण स्थान है। वृक्ष हमें शुद्व प्राण वायु उपलब्ध कराते है, प्रदूषण को रोकते है, पानी के बहाव एवं कटाव को रोकते है तथा पर्यावरण के संतुलन को बनाने में सहायक होते है। वृक्षारोपण से प्रकृति का संतुलन भी बना रहता है। उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट के लॉन को सदा हरितिमा से आच्छादित रखने एवं हरियाली के लिए सभी को मिलकर प्रयास किए जाने पर जोर दिया।
पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर के साथ ही अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, प्रथम मनीष अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात एवं प्रशासन योगेश दाधीच, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था डॉ. रामेश्वर सिंह, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) राजेश कुमार कांवट, पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमति शिल्पा चौधरी सहित अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
