Loading...

उड़ान भरने ही वाला था विमान लेकिन रनवे से फिसलकर हुआ क्रैश और धू-धूकर जला

Nepal (Kathmandu)

Follow us

Share

नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक बड़ा विमान हादसा हुआ। यहां के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान सौर्य एयरलाइन कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 19 लोग सवार थे। इनमें से 18 लोगों की मौत की बात सामने आई है। हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा तस्वीरों से साफ लगाया जा सकता है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान पोखरा जा रहा था और सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उड़ान भरने के दौरान दुर्घटना हुई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पोखरा जाने वाले विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 19 लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनास्थल से 18 शव बरामद किए गए हैं। जहाज के कैप्टन एमआर शाक्य को अस्पताल ले जाया गया है।

त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद

घटना स्थल का वीडियो सामने आई है। जिसमें साफ नजर आ रहै है कि विमान आग का गोला बन गया है। आग लगने के बाद विमान से निकल रहे काले धुएं का गुबार दूर-दूर से नजर आ रहा है। हादसे के बाद काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एहतियातन बंद कर दिया गया है।

 

बारिश की वजह से भी परेशानी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान का नंबर 9N – AME (CRJ 200) था। नेपाल में लगातार हो रही बारिश की वजह से भी रनवे पर लैंडिंग और टैकऑफ में समस्या हो रही है।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।