Loading...

डकनिया तलाव स्टेशन का नाम बदलेगा, अब ‘न्यू कोटा रेलवे स्टेशन’ के नाम से होगी पहचान

Jaipur

Follow us

Share

कोटा। डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन अब जल्द ही ‘न्यू कोटा रेलवे स्टेशन’ के नाम से पहचाना जाएगा। केंद्र सरकार ने नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए राजस्थान सरकार को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए पत्र भेजा है। यह नाम परिवर्तन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से संभव हो पाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) भी जारी कर दी है। मंत्रालय ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वह जल्द से जल्द गजट अधिसूचना जारी कर इस परिवर्तन की जानकारी सर्वे ऑफ इंडिया सहित सभी संबंधित संस्थाओं को भेजे, जिससे डकनिया तलाव स्टेशन को आधिकारिक रूप से ‘न्यू कोटा रेलवे स्टेशन’ के रूप में मान्यता मिल सके। उल्लेखनीय है कि दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित यह स्टेशन क्षेत्र का एक प्रमुख स्टेशन है। इसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त करने के लिए 111.18 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेशन न सिर्फ न्यू कोटा क्षेत्र की बड़ी आबादी, बल्कि कोटा आने वाले विद्यार्थियों, उनके परिजनों, पर्यटकों और व्यापारियों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।