दीपोत्सव पर मतदान बूथों की दीप सज्जा से दिया गया मतदाता जागरूकता का संदेश
शब्बीर हुसैन
बारां (रॉयल पत्रिका)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन तथा सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के मार्गदर्शन में अंता विधानसभा उपचुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विविध स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। स्वीप सह प्रभारी अमित भार्गव ने बताया कि दीपोत्सव पर्व के अवसर पर मतदाता जागरूकता के तहत प्रत्येक विद्यालय स्थित मतदान बूथों को दीपों, लाइट, लैंप व रंगोली की आकर्षक सजावट से सजाया गया। इस अवसर पर “11 नवंबर नोट करें – निर्भय हो सब वोट करें” जैसे प्रेरक स्लोगनों के माध्यम से नागरिकों को मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि इस अभिनव पहल के माध्यम से दीपोत्सव के पावन अवसर पर लोकतंत्र के दीप जलाने का संदेश दिया गया है। इस गतिविधि में सीबीईओ ममता चौधरी का विशेष सहयोग रहा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
