जयपुर एयरपोर्ट से हज पर रवाना हुआ आखिरी जत्था, इस साल राजस्थान से 2708 हाजी हुए रवाना
मोहम्मद यासीन
जोधपुर ( रॉयल पत्रिका)। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आखिरी फ्लाइट के जरिए 158 हाजी हज के पाक सफर पर रवाना हुए। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी जोधपुर जिला इकाई के अध्यक्ष हाजी सैयद आरिफ अली ने जानकारी दी कि सांगानेर एयरपोर्ट से अंतिम जत्था रवाना हुआ। इस जत्थे में 80 पुरुष और 78 महिलाएं शामिल थीं। हज हाउस कर्बला से अंतिम बस को एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया, जिसे जावेद कागज़ी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी जयपुर के जनरल सेक्रेटरी हाजी निजामुद्दीन ने बताया कि इस बार कुल 2708 हाजियों को मदीना के लिए रवाना किया गया, जिनमें 1397 पुरुष और 1311 महिलाएं शामिल हैं। हज यात्रियों को तिरंगा झंडा और बैच वितरित किए गए। हर फ्लाइट में एक हज इंस्पेक्टर को विशेष रूप से हाजियों की मदद के लिए भेजा गया है। मीम संस्था के सदस्य नादिर अली ने बताया कि हज कमेटी और एयरपोर्ट प्रशासन के सहयोग से सभी हाजियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। हज का यह मुबारक सफर पूरा करने के बाद हाजियों की वतन वापसी 16 जून 2025 से शुरू होगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
