जमीयत उलेमा तहसील सवाई माधोपुर की महाना बैठक सम्पन्न
3 अक्टूबर को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक कारोबार बंद रखने की अपील
सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। शनिवार को मदीना मस्जिद धनौली मोड़ सूरवाल में जमीयत उलेमा तहसील सवाई माधोपुर की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत सदर मौलाना मुहम्मद अबसार नाशरी ने तिलावत-ए-कुरआन से की। इसके बाद उन्होंने जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के उद्देश्यों, अब तक की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से 3 अक्टूबर, 2025 को अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कारोबार बंद रखने का आह्वान किया गया। यह बंद रसूल-ए-पाक हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम से मोहब्बत के इज़हार और वक्फ कानूनों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि सरकार ने वक्फ के खिलाफ काले कानूनों बिल लाकर देश में नफ़रत का माहौल बनाया और कोर्ट ने क़ानून को रद्द नहीं किया बल्कि कुछ प्वाइंट पर पाबंदी लगाई जबकि एक आम मुसलमान ये चाहता है कि इस क़ानून को रद्द किया जाए बैठक में यह निर्णय किया गया कि मुसलमान पूरे देश में शांतिपूर्ण तरीके से अपना एहतिजाज दर्ज कराएंगे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए जमीयत उलेमा हर संभव प्रयास करेगी और इसके लिए विभिन्न इलाकों के जिम्मेदार पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। तहसील सवाई माधोपुर के प्रभारी मौलाना मुहम्मद अबसार नाशरी तथा तहसील खंडार के प्रभारी मौलाना शरफुद्दीन जैतपुर बनाए गए। नायब सदर की जिम्मेदारी मौलाना अबसार अहमद नदवी को दी गई। इसके अलावा मौलाना अब्दुल रज़्ज़ाक़ इशाअती, मौलाना नौमान कासमी, मौलाना आरिफ़ इशाअती, मौलाना इकरामुद्दीन मजाहिरी, काज़ी मुहम्मद अनवर, मौलाना गुलशेर अहमद क़ासमी, मौलाना फिरोज साहब और मौलाना शुएब साहब सहित अन्य जिम्मेदार भी शामिल रहे। संगठन का सोशल मीडिया प्रभारी मौलाना इकरामुद्दीन सूरवाल को बनाया गया। बैठक की सरपरस्ती मौलाना गुलशेर अहमद क़ासमी ने की जबकि जिले के जनरल सेकेट्री मौलाना मामून रशीद, हाफ़िज़ मुहम्मद शफीक, मौलाना इमरान, मौलाना शहादत, मौलाना जमशेद, हाफ़िज़ अदनान, हाफ़िज़ वसीम, हाफ़िज़ मसरूर और हाफ़िज़ अनवार ने भी अपने विचार रखे। मौलाना अबसार अहमद नदवी ने अपील की कि डोर-टू-डोर मुहिम चलाकर लोगों को तैयार किया जाए कि 3 अक्टूबर को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक कोई भी मुसलमान बाजार में कारोबार न करे। बैठक का समापन दुआ और सामूहिक भोजन के साथ हुआ। अगली मासिक बैठक 2 नवम्बर 2025 को मखौली की बड़ी मस्जिद में आयोजित की जाएगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
