Loading...

जमीयत उलेमा-ए-हिंद की जिला कार्यकारिणी की आम सभा मदरसा अनवारूल उलूम करमोदा में आयोजित हुई

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सवाई माधोपुर तहसील अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद अबसार नाशरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभा में मौलाना महबूब आलम को सर्वसम्मति से दूसरी बार अध्यक्ष एवं मौलाना मामून रशीद जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के सेक्रेटरी चुने गए। कोषाध्यक्ष के पद पर मौलाना गुलशेर अहमद क़ासमी को मनोनीत किया गया। इस मौके पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के उपाध्यक्ष अबसार अहमद नदवी, मौलाना निजामुद्दीन, ऑर्गनाइजर जमीयत उलेमा-ए राजस्थान, हाफ़िज़ मंज़ूर, नायब सदर जमीयत उलेमा-ए-हिंद राजस्थान के प्रतिनिधि की हैसियत से उपस्थित हुए।विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर क़ाज़ी निसार उल्लाह मौजूद रहे। इस मौके पर जिले भर से जमीयत प्रतिनिधियों में मौलाना इमामुद्दीन, मौलाना शाबान, मुफ्ती सादिक, मलारना से हाफ़िज़ मुशीर आलम, बोलीं से मौलाना मुज़क्किर, मौलाना आज़म, मुफ्ती सुहेल, मौलाना यामीन, मौलाना इनायतुल्लाह, हाफ़िज़ नफीस, हाफ़िज़ अरशद, हाफ़िज़ मुहम्मद राशिद, मौलाना शरफुद्दीन, मौलाना अब्दुल रज़्ज़ाक़, मौलाना मुहम्मद इकराम, मौलाना अनवर धनौली आदि के साथ अन्य इस्लामी विद्वान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मौलाना मुहम्मद नौमान क़ासमी की दुआ एवं हाफ़िज़ मंज़ूर द्वारा नसीहती भाषण के साथ हुआ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।