Loading...

21 जुलाई को अदा की जाएगी झंडा चढ़ाने की रस्म

कपासन

Follow us

Share

मोहम्मद यासीन

कपासन, (रॉयल पत्रिका)। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के जन्मोत्सव (यौमें विलादत) के मौके पर 25 मोहर्रम, सोमवार 21 जुलाई को अलम शरीफ (झण्डा) चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी। इसके साथ ही बाबा हुजूर के 84वें उर्स की चहल-पहल शुरू हो जाएगी। दरगाह वक्फ कमेंटी के सैक्रेट्री मोहम्मद अब्बास अशरफी के अनुसार बाबा हुजूर के यौमें पैदाईश के मौके पर सोमवार बाद नमाज़े असर के आस्ताना-ऐ-आलिया एवं बुलन्द दरवाजा पर परम्परा अनुसार अलम शरीफ (झण्डा) चढ़ाने की रस्म अदा की जायेगी। इस मुबारक मौके पर अहमद कबीर मंज़िल में सोमवार प्रातः 11 बजे से दीवाना शाह माध्यमिक विद्यालय के छात्र/छात्रा द्वारा हम्द, नात, मनकबत व तकरीर पेश की जाएगी। बाबा हुजूर हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. का जन्म 25 मोहर्रम 1292 हिजरी, 4 मार्च 1875 ईस्वी गुरूवार को डीसा-पालनपुर (गुजरात) में कुरैशी मोहल्ला में अब्दुल कादिर कुरैशी के घर ज़ैनब बाई की कोख से हुआ था। इस खुशी में हर साल अलम पेश करने की रस्म अदा की जाती है। बाबा हुजूर का 84वां उर्स ईन्शा अल्लाह 01 अगस्त से शुरू होकर 03 अगस्त (6 सफर से 8 सफर) को जोहर की अज़ान से पहले कुल की फातिहा के साथ सम्पन्न होगा। झण्डा चढाने की रस्म के साथ ही 84वें उर्स की अनौपचारिक शुरूआत हो जाएगी व जायरीन के आने जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।