Loading...

देश में आतंकवाद का खात्मा सबसे पहली जरूरत – प्रशान्त भारद्वाज

Jaipur

Follow us

Share

देश में आतंकवाद का खात्मा सबसे पहली जरूरत – प्रशान्त भारद्वाज

शब्बीर हुसैन

बारां,(रॉयल पत्रिका)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान परस्त आतंकियों द्वारा हमले में दिवंगत सैलानियों की आत्म-शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला और आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस महासचिव संगठन कैलाश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल अशरफ देशवाली ने संयुक्त बयान दिया कि पहलगाम हमले से पूरा देश विचलित है, और पूरे देश में आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश है। इसी क्रम में शहर कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय श्रीजी चौक से प्रताप चौक तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के बाद कांग्रेसजनों ने शहरवासियों के साथ आतंकवाद का जमकर विरोध किया, जिसमें कार्यकर्ता पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बरसे।कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रशान्त भारद्वाज ने बताया कि आतंकवादियों ने धर्म के नाम पर निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाकर बर्बरता की सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि ऐसे कायराना हमलों के दोषियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। इसके लिए सभी धार्मिक स्थलों व पर्यटन स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाए। इस दौरान नगर परिषद उपसभापति नरेश गोयल पैंतरा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा, हेमलता सोन, नवीन सोन, पार्षद पुरुषोत्तम नागर, पार्षद जाकिर खान, पार्षद हरीराम ऐरवाल, खेमराज सिंह रहलाई, अक्षय भूमलिया, अंकुर सक्सेना, मानस सोनी, भंवरसिंह राठौड़, लवी शर्मा, रोहित गुर्जर, रवि भूमलिया, रवि पुजारी, अजय सैनी, साजिद हुसैन, ऋतिक शर्मा, अक्षय भूमलिया समेत कई कांग्रेसजन एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।