Loading...

गर्म वस्त्र पाकर बड़ोदिया स्कूल के बच्चों के चेहरे पर आई रौनक

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन 

किशनगंज(रॉयल पत्रिका)। किशनगंज तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल बड़ोदिया में शीतकालीन अवकाश पूर्व सभी छात्र-छात्राओं को भारत माता कॉलेज के निदेशक भामाशाह डॉक्टर अरमान मलिक एवं स्कूल के स्टाफ के सहयोग से सर्दी के मौसम में बच्चों को राहत दिलाने के लिए स्वेटर जर्सी का वितरण किया गया। सर्दी के इस मौसम में स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। स्कूल के शारीरिक शिक्षक इरफान अली ने बताया कि गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत माता कॉलेज के निदेशक डॉ अरमान मलिक ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है। गरीब बच्चों को सर्दी के मौसम में स्कूल आने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए गर्म स्वेटर का वितरण किया गया। साथ ही उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान सत्यनारायण शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष भरत मेहता, उपाध्यक्ष ललित गौतम, विद्यालय के शिक्षक बालकृष्ण प्रजापत, वरिष्ठ नागरिक सुरेन्द्र सिंह हाड़ा, राकेश मेहता, मानसिंह गोचर, अजीत मीणा, राधे गौड़, सीमा छंदक, संगीता नागर, शाकिर जेड और ग्रामीण मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।