Loading...

सांगानेर पत्रकार संघ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार अध्यक्ष रविकांत शर्मा ने की सर्व सहमति से घोषणा

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर/ सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। जगतपुरा के गोनेर रोड स्थित द कॉर्नर कैफे में सांगानेर पत्रकार संघ की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सांगानेर क्षेत्र के सभी पत्रकार उपस्थित रहे। सांगानेर पत्रकार संघ के संरक्षक रविंद्र शर्मा, अध्यक्ष रविकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष गुलाबचंद कुमावत के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रविकांत शर्मा ने सर्वसम्मति से सुनील शर्मा को महासचिव, दिनेश आर्य को संगठन मंत्री, रोहित गौतम को सचिव, शिव शंकर छिपा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पुनीत शर्मा को उपाध्यक्ष, दीपक गोधा को प्रचार प्रसार एवं मीडिया प्रभारी नियुक्त किया।

पत्रकारों के हितों की रक्षा करेगा संगठन

इस सुनहरे मौके पर अध्यक्ष रविकांत शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए विश्वास दिलाया कि संगठन पत्रकारों के हित की रक्षा करने और क्षेत्रीय पत्रकारिता को नई ऊर्जा प्रदान करने में,एवं अहम योगदान देने में पीछे नहीं हटेगा। साथ ही सांगानेर की समस्याओं को शासन प्रशासन स्तर पर पहुंचाने में संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा। संरक्षक रविंद्र शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल खबरों को उजागर करना नहीं है बल्कि,पत्रकारों की आवाज को बुलंद करना और जनहित में जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना होगा। सांगानेर की खबरों में रफ्तार लाई जाएगीऔ पत्रकारों के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित किया जाएगा।

नवोदित एवं वरिष्ठ मीडिया कर्मियों ने लिया भाग

बैठक में क्षेत्र के कई वरिष्ठ पत्रकारों और नवोदित मीडिया कर्मीयों ने भाग लिया और नई टीम को शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि संघ क्षेत्र की पत्रकारिता को एक नई दिशा देगा और पत्रकारों के लिए एक मजबूत मंच साबित होगा इस मीटिंग में रविकांत रोलीवाल,रविंद्र शर्मा, शिव शंकर छिपा, गुलाबचंद कुमावत,जुगल किशोर छिपा, विकास डबरा, दिनेश आर्य, दीपक गोधा, मोहम्मद सादिक हिंदुस्तानी, चंद्रभान सक्सेना, पुनीत शर्मा, बन्ने सिंह, जयप्रकाश बुलचंदानी ,पीयूष जैन, पवन शर्मा, योगेश शर्मा, गौरव आहूजा, मनीष सिंह, भुवनेश शर्मा,आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।