कोटा देहात के प्रतिनिधि मंडल ने ओम बिरला को दरा जाम की समस्या से अवगत करवाया।
डॉ० तौहीद
सुकेत/ रामगंजमंडी, (रॉयल पत्रिका)।नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सरकारी निवास पर कोटा देहात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर के नेतृत्व में मुलाकात करके दरा अंडरपास में जाम की समस्या से अवगत करवाया भटवाड़ा अमझार सड़क में आ रही समस्या से भी अवगत करवाया। बिरला ने जल्द ही समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा व राज्यसभा, राष्ट्रपति भवन का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान रामगंजमंडी भाजपा मंडल प्रतिनिधि महेश श्रीवास्तव चेचट, भाजपा मंडल अध्यक्ष हंसराज रायका, खैराबाद मंडल प्रतिनिधि हुकमचंद सुथार, मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकुमार अहीर घाटोली सहित कोटा देहात के सभी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रतिनिधि साथ रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
