Loading...

बनास नदी में 8 युवकों की डूबने से हुई मृत्यु अत्यन्त दुखद – मुहम्मद नाज़िमुद्दीन

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर के 11 युवक  टोंक बनास नदी में नहाने गए जहां नहाते समय पानी में डूबने से 8 युवकों की मृत्यु हो गई। इस घटना पर जमाअते इस्लामी हिन्द राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मुहम्मद नाज़िमुद्दीन ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना दिल दहलाने वाली है। इस दुख की घड़ी में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर सभी के परिवारजनों को संयम प्रदान करे।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ख़तरनाक व जानलेवा जगहों पर जहां पर बार-बार इस तरह की घटनाएं होती रहती है वहां लोगों को जाने से रोकने के लिए कड़े इन्तेज़ाम किए जाएं, आमजन में जागरूकता लाएं और सुरक्षा का सही प्रबंध किया जाए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।