Loading...

पहलगाम हमले पर देश एकजुट: नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा– हर हाल में आतंक का मुकाबला करेंगे

Jaipur

Follow us

Share

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता इसमें शामिल हैं। बैठक में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक बहुत अच्छी रही। सभी नेताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ सरकार के कदमों का समर्थन किया। सरकार ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से उठाए गए और भविष्य में उठाए जाने वाले कदमों के साथ सभी नेता एकजुट हैं।केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘इस हादसे (पहलगाम में हुआ आतंकी हमला) में बहुत से निर्दोष लोग मारे गए हैं, हम सभी ने मिलकर कहा है कि देशहित में सरकार जो भी एक्शन लेगी हम सब एक हैं और हम उन्हें सपोर्ट करेंगे। वहां जो हादसा हुआ है, हम उसकी निंदा करते हैं, हमें देश को पैगाम देना है कि हम सब एक हैं।’पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। इस घटना से पूरा देश सदमे में है। नेताओं ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं। नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

कौन-कौन बैठक में शामिल?

गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य नेता इस बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा, राम गोपाल यादव (एसपी), सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी), श्रीकांत शिंदे (एनसीपी), प्रफुल्ल पटेल (एनसीपी), प्रेम चंद गुप्ता (आरजेडी), तिरुचि शिवा (डीएमके), सस्मित पात्रा (बीजेडी), संजय सिंह (आप), सुदीप बंदोपाध्याय (टीएमसी), मिथुन रेड्डी (वाईएसआरसी), और बीजेपी के अनिल बलूनी भी बैठक में मौजूद थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।