सोशल मीडिया पर बंटा देश, बहस रोचक स्थिति में
- एक पक्ष इजराईल और दूसरा पक्ष ईरान की तरक झुका हुआ नजर आ रहा है
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। इजराईल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। इजराईल-अमेरिका दोनों मिलकर ईरान पर हवाई आक्रमण कर रहे है। इजराईल-अमेरिका की सैन्य ताकत के सामने ईरान कमजोर दिखाई दे रहा है। क्योंकि, इजराइल और अमेरिका की हवाई सैन्य ताकत ईरान से बहुत ज्यादा हैं। फिर भी ईरान ने अपनी मिसाईलों और ड्रोनो से इजराइल को काफी नुकसान पहुंचाया है। इजराइल की सीमाओं को दुश्मन देशों के लिए अभेद्य माना जाता था। लेकिन ईरान ने अपनी मिसाईलो और ड्रोन द्वारा इजराईल के कई शहरों, बन्दरगाहो, हॉस्पीटलस और दूसरे बुनियादी ढ़ांचे को काफी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि ईरान का नुकसान ज्यादा हुआ है। क्योकि अमेरिका, इजराईल ने ईरान के परमाणु ठिकानों, मिसाइल अड्डों एवं ड्रोन गोदामों, तेल-गैस रिफाईनरियों, बन्दरगाहो, एअरपोर्टों का बहुत नुकसान पहुंचाया है। विश्व में जो माहौल दिखाई दे रहा है उससे लग रहा है कि यह युद्ध अभी लम्बा चलेगा। क्योंकि कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। जबकि अमेरिका अपनी बराबरी पर किसी दूसरे देश को पसंद नहीं करता है। इसलिए यह युद्ध जब ही रुक सकता है जब ईरान अमेरिका के सामने सरेंडर करदें।
सोशल मीडिया- हमारे देश के सोशल मीडिया में साफ दिखाई दे रहा है कि देश की जनता दो पक्षों में बटी हुई है। दोनों पक्षों के बीच रोचक बहस छिड़ी हुई है एक पक्ष खुलकर इजराईल और अमेरिका का पक्ष ले रहा है और कह रहा है कि ईरान को एवं आंतकवादियों को जहन्नुम में जाना तय है। अब ईरान को इजराईल से कोई नहीं बचा सकता है। इजराईल को एक पक्ष ऐसे दिखा रहा है कि वह भारत की जनता और भारत का बहुत हितेषी है। कुछ लोग तो सोशल मीडिया पर भारत से इजराईल के पक्ष में युद्ध लड़ने और आंतकवादियों को सबक सिखाने की बात कर रहे है। इसी तरह दुसरा पक्ष ईजराईल को और अमेरिका को इंसानियत का दुश्मन बता रहे है। इजराईल को गाजा में निर्दोष बच्चों, महिलाओं और जवानों की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। यह लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे है कि अमेरिका और इजराईल पश्चिमी एशिया में युद्ध के दोषी है। ईरान को इसे सबक सिखाना चाहिय। यह लोग यह भी लिख रहे है कि इजराईल ने फिलिस्तीन के एक लाख लोगों की जाने लेली और गाजा को खण्डर बना दिया। अब ईरान की मिसाईलों से हो रहे नुकसान से क्यों दर्द हो रहा है। देश में सोशल मीडिया पर बटवांरा धार्मिक और विचारधारा के आधार पर दिखाई दे रहा है। वैसे धार्मिक एवं विचारधारा के आधार पर बहस देश में पहले से ही चलती रहती थी। लेकिन इजराईल, ईरान युद्ध बहसों का मुख्य विषय बना हुआ है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
