Loading...

राजस्थान किसान सभा की तहसील इकाई का सम्मेलन  संपन्न हुआ   

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। उपखंड मुख्यालय मलारना डूंगर में 29 जून 2025 को राजस्थान किसान सभा की तहसील मलारना डूंगर सम्मेलन में अध्यक्ष रामभरोस मीणा सचिव विजेंद्र बैरवा चुने गए। राजस्थान किसान सभा की तहसील इकाई का सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ सम्मेलन में मुख्य वक्ता रामगोपाल गुणसरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकारें किसानों के उपयोग में यंत्र खाद बीज महंगे दामों में मिल रहे हैं। किसान सभा के जिला अध्यक्ष कांजी मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही शोषण से मुक्ति दिला सकता है किसान सभा के जिला सचिव कालूराम मीणा ने किसान सभा के इतिहास पर चर्चा की सम्मेलन में तहसील इकाई का सर्व सहमति से उसमें अध्यक्ष पद रामभरोस मीणा उपाध्यक्ष रामकेश मीणा गंभीरा अबरार बहतेड रेवत सिंह राजपूत बांड शाहपुरा सचिव विजेंद्र बेरवा बांड बरियारा दिलखुश मीणा सदस्य विकास मीणा मेघराज मीणा लक्ष्मी चंद मीणा सीताराम योगी धर्मेंद्र बेरवा इन सभी का चुनाव किया गया और संगठन में काम करने की शपथ दिलाई गई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।