Loading...

जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलक्टर ने दिये सख्त निर्देश

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन

बारां, (रॉयल पत्रिका)। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी उपखंड मजिस्ट्रेट, पुलिस उप अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को विभिन्न दिशा-निर्देश जारी करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। कलक्टर तोमर ने कहा कि महत्वपूर्ण स्थानों, मुख्य बाजारों, पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, हवाई अड्डों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों एवं संवेदनशील इलाकों में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर सतत निगरानी रखी जाए। साथ ही रात्रि में नियमित गश्त एवं विशेष पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर घटित किसी भी प्रकार की घटना की तत्काल सूचना देने तथा मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य स्थानों पर लंबे समय से खड़ी गाड़ियों की जांच कर लावारिस वाहनों को जब्त करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए। कलक्टर ने असामाजिक तत्वों की पहचान कर प्रत्येक क्षेत्र से कम से कम 10 बदमाशों तथा 10 जिम्मेदार/प्रतिष्ठित व्यक्तियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा सोशल मीडिया व विभिन्न समुदायों के ग्रुपों पर सतत निगरानी रखने पर जोर दिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि सीएलजी/शांति समिति की नियमित बैठकें आयोजित की जाएं। थर्मल एवं एनटीपीसी परियोजनाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की जाएगी। कलक्टर तोमर ने सभी उपखंड मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वे आगामी धार्मिक आयोजनों व शोभायात्राओं के संबंध में भौतिक निरीक्षण कर, मार्गों की निगरानी कर एवं ड्रोन से वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी सुनिश्चित कर राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। साथ ही, सभी उपखंड मजिस्ट्रेटों को चार दिवस में Contingency/Incidence प्लान तैयार कर जिला कार्यालय भिजवाने के निर्देश भी जारी किए गए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।