Loading...

शहर में बास्केटबॉल के पहले कोच नजर मोहम्मद उर्फ चिड़िया बाबू का निधन

 पाली

Follow us

Share

पाली (रॉयल पत्रिका)। बास्केटबॉल के कोच बास्केटबॉल गुरु नजर मोहम्मद उर्फ चिड़िया बाबू का बुधवार को निधन हो गया। पाली जिले के खेलप्रेमियों में शोक की लहर छा गई उन्होंने बास्केटबॉल में 4 इंटरनेशनल 150 नेशनल खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया था। पेशे से वे सब्जी मंडी व्यापारी थे चिड़िया बाबू ने 1967 से खेल केरियर शुरू किया वे बास्केटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी थे लेकिन हाइट कम होने की वजह से नेशनल खिलाड़ी नहीं बन सके सपना अधुरा रहा तो वे कोच बन गए। 50 साल से फ्री कोचिंग देते हुए 4 नेशनल व 150 इंटरनेशनल खिलाड़ी तैयार कर दिए उन्हें सम्मान से गुरुजी के नाम से भी पुकारा जाता था उनसे कोचिंग लेने वाले 70 खिलाड़ी इस खेल से सरकारी नौकरी पा चुके हैं।

ओलंपिक संघ ने नजर मोहम्मद उर्फ चिड़िया बाबू को दी श्रद्धांजलि

पाली जिला ओलंपिक संघ के सचिव राजेश पाटनेचा ने बताया कि पाली जिले के बास्केटबॉल के सीनियर खिलाड़ी पाली जिले के गुरु द्रोणाचार्य नजर मोहम्मद उर्फ चिड़िया बाबू के आकस्मिक निधन पर पाली जिला ओलंपिक संघ द्वारा आज उनके निवास स्थान पर जाकर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महिपाल सिंह निंबाड़ा ने कहा कि पाली के खेल जगत को अपूर्ण क्षति हुई है जिसकी भरपाई हम कर नहीं सकते। नजर मोहम्मद जी हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। उपाध्यक्ष मांगू सिंह दुदावत व बहादुर सिंह राठौड़ ने कहा कि चिड़िया बाबू हमेशा पाली की प्रतिभाओं को आगे लेने का प्रयास करते रहे उन्होंने हमेशा जाति धर्म से दूर रहकर प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किया। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव राजेश पाटनेचा ने कहा कि नजर मोहम्मद जी पाली के बास्केटबॉल के भीष्म पिता थे आपके नेतृत्व में तीन अंतरराष्ट्रीय 150 राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी और संख्यक राज्य स्तरीय खिलाड़ी तैयार किया। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह पुनाडिया, वासुदेव शर्मा, गिरधारी लाल सेन, किशन मेवाड़ा, मान सिंह धुनीयाडी, पियुष दिनकर, हेमशंकर शर्मा मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।