Loading...

कायमखानी इतिहास एवम् शौर्य’ किताब सप्रेम भेंट की गई

Jaipur

Follow us

Share

  • यह किताब ”कायमखानी इतिहास एवम् शौर्य” लेखक कैप्टन लियाकत अली खान द्वारा लिखी गई है

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। कायमखानी इतिहास एवं शौर्य नामक यह किताब, सेना से सेवानिवृत कैप्टन लियाकत अली खान ने लिखी है। जिसकी एक कॉपी रॉयल पत्रिका के चीफ एडिटर मुन्ना खान को भेंट की गई। इस अवसर पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद हाजी मुजफ्फर अली खान भी मौजूद थे। इस किताब की खासियत है कि इसमें शामिल सामग्री को सैंकड़ो इतिहास की किताबों,  विशेषज्ञों एवं इतिहासकारों से सलाह मशवरा करके शामिल किया है। राजस्थान प्रदेश के साहसी एवं बहादुरी के कारनामों को अपनी गाथाओं में समेटे कायमखानी समाज की इसमें विस्तृत जानकारी है। भारतीय सेनाओं, स्वतंत्रता संग्राम एवं देश के दुश्मनों से युद्धों में कायमखानी समाज के सैनिकों, सैनिक अधिकारियों ने युद्ध कौशल और कुर्बानियां देकर सबसे ज्यादा छोटे से बड़े सेना पदक जीते हैं। कायमखानी इतिहास एवं शौर्य पर लिखी इस किताब को प्राप्त करने के लिए संबधित से मोबाईल नंबर 9829558142 पर संपर्क किया जा सकता हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।