Loading...

स्टेट हज कमेटी और राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन का कार्यकाल समाप्त

Jaipur

Follow us

Share

 

– तीन वर्ष का होता है कार्यकाल

– स्टेट हज कमेटी राजस्थान के चेयरमैन अमीन कागजी और राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन रफीक खान थे

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान स्टेट हज कमेटी और राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन का कार्यकाल 14 फरवरी 2025 को समाप्त हो गया। राजस्थान हज कमेटी की कार्यकारिणी ने 15 फरवरी 2022 को कार्यभार  संभाला था। जिसके चेयरमैन  किशनपोल विधायक अमीन कागजी  को बनाया गया था। इसी तरह अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन  राजस्थान की गहलोत सरकार ने आदर्श नगर विधायक रफीक  खान को बनाया गया था। अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन  की नियुक्ति भी 15 फरवरी 2022 को की गई थी। स्टेट हज कमेटी के चेयरमैन  अमीन कागजी और अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन  रफीक खान वर्तमान में विधायक भी है। दोनों अब विधायक बने रहेंगे और चेयरमैन का पद इनके लिए भूतपूर्व हो जाएगा।

दोनों मुस्लिम विधायकों एवं चेयरमनों की एकमात्र उपलब्धि यह रही है कि अपनी-अपनी विधानसभाओं से जीतकर विधानसभा में दुबारा पहुंच गए। दोनों की जीत में मुस्लिम सामुदाय के मतदाताओं का बड़ा योगदान रहा है। जबकि दोनों विधायक कांग्रेस के होते हुए और कांग्रेस की सरकार होते हुए भी जयपुर में अल्पसंख्यक छात्रावास नहीं बनवा पाए, सैकड़ों बीघा वक्फ की जमीनों पर कोई स्कूल, छात्रावास, कोचिंग सेंटर, कॉलेज एवं अस्पताल नहीं शुरू करवा पाए। आदर्श नगर विधायक रफीक खान तो वक्फ बोर्ड के विधायक कोटे से सरकार के मनोनीत सदस्य भी है। हज कमेटी के चेयरमैन हज हाउस में कोई अच्छी कोचिंग चला सकते थे, कोई ट्रेनिंग सेंटर शुरू करवा सकते थे, कोई स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम चलवा सकते थे। लेकिन असफल रहे जब कि हज हाउस साल में 11 महीने खाली पड़ा रहता है। अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन के तौर पर रफीक खान अब तक ऐसे चेयरमैन रहे हैं जो अल्पसंख्यकों के साथ हुए अत्याचारों, पक्षपात एवं भेदभाव को नहीं रोक पाए हैं। रफीक खान की एकमात्र उपलब्धि यही कही जाएगी कि वह फिर से विधायक  जीतकर आ गए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।