Loading...

प्रशांत किशोर पर तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, वैनिटी वैनवाले एक्टर का प्रोड्यूसर कौन

Jaipur

Follow us

Share

पटना। बिहार में पिछले कुछ दिनों से प्रशांत किशोर के वैनिटी वैन की खूब चर्चा हो रही है। आमरण अनशन के दौरान वैनिटी वैन के इस्तेमाल पर अब तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन पर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी यादव ने पूछा है कि वैनिटी वैनवाले एक्टर का प्रोड्यूसर कौन है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वैनिटी वैन में तो एक्टर लोग बैठते हैं और बैठाने वाला प्रोड्यूसर और डायरेक्टर होता है, किस प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने इस एक्टर को वहां बैठाया है यह सबलोग जानते हैं।

आंदोलन को कुचलने की हो रही कोशिश

तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह पहले से ही कह रहे थे कि छात्रों के आंदोलन को तोड़ने और कुचलने की कोशिश की गई है। बीपीएससी अभ्यर्थी भी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि उनके आंदोलन को किस तरह से हाईजैक करने का कोशिश किया गया है। छात्रों ने शुरू से कहा था कि वह आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं हो। जिसका समम्मान करते हुए हमने अभ्यर्थियों को अपना नैतिक समर्थन दिया था। उनके बुलाने पर उनसे मिले भी दो बार मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा।

हमारा समर्थन छात्रों के साथ

उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी महागठबंधन के विधायकों ने बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को मजबूती के साथ उठाया था। हम लगातार छात्रों से कहते रहे हैं कि यह उनका आंदोलन है और हमारा समर्थन उनके साथ हमेशा रहेगा। न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े हैं, लेकिन जिस तरह से इस आंदोलन का राजनीतिकरण किया गया, क्या डील हुई है उनकी सरकार से। कैसे छात्रों को लाठी से पिटवाया गया सब लोग अच्छी तरह से जानते हैं। सभी को पता है कि कौन लोग हैं जो आंदोलन को कुचल रहे हैं।

पीके ने नहीं दी अब तक सफाई

तेजस्वी ने कहा कि प्रशांत किशोर ने आजतक कभी नहीं कहा और स्पष्टीकरण नहीं दिया कि आखिर अमित शाह ने उन्हें नीतीश कुमार की पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्यों बनवाया था। वह किसके कहने पर जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने थे खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया था। उन्हें बताना चाहिए कि अमित शाह क्यों चाहते थे कि पीके जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनें।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।