जयपुर में तीज महोत्सव को धूम-धाम सी मनाया
पौंड्रिक पार्क में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर में रविवार को हरियाली तीज महोत्सव की शुरुआत पारंपरिक उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ हुई। श्रावण शुक्ल तृतीया को मनाई जाने वाली इस तीज पर शहर भर में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पौंड्रिक उद्यान में आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम को त्रिपोलिया गेट से तीज माता की पारंपरिक सवारी निकाली गई, जिसमें सजे हुए हाथी, ऊंट, बग्गियां और लोक कलाकार शामिल हुए। सवारी में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और रास्ते भर जयकारों की गूंज सुनाई दी। राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को संजोता यह पर्व खासतौर पर महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सुहागिनें व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और मां पार्वती की पूजा करती हैं।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए थे। सवारी के मार्ग में जगह-जगह पानी, शीतल पेय और चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई थी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
