बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभार्थियों का औचक निरीक्षण
अनुपस्थित पाए जाने पर भत्ता रोकने की कार्यवाही प्रारम्भ
मुख्यमंत्री युवा संबल योजना
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग द्वारा बेरोजगार युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री युवा संबल योजना’ संचालित की जा रही है।
योजना के लाभ:
-
पुरुष आशार्थियों को: प्रतिमाह ₹4,000 बेरोजगारी भत्ता।
-
महिला आशार्थियों को: प्रतिमाह ₹4,500 बेरोजगारी भत्ता।
अनिवार्य शर्त: प्रत्येक लाभार्थी को प्रतिदिन 4 घंटे की इंटर्नशिप विभिन्न राजकीय कार्यालयों में करना अनिवार्य है।
औचक निरीक्षण और कार्रवाई
योजना की प्रगति एवं इंटर्न उपस्थिति की वास्तविक स्थिति जानने हेतु उपनिदेशक नवरेखा के नेतृत्व में चौमू तहसील के रामपुरा डाबड़ी, उदयपुरिया, इटावा भोपजी आदि क्षेत्रों के राजकीय कार्यालयों, पटवार भवन, पंचायत समिति, आयुर्वेद औषधालय, पशु चिकित्सालय आदि में इंटर्नशिप कर रहे लाभार्थियों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के परिणाम
-
कई इंटर्न जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ सौंपे गए कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
-
वहीं अनेक इंटर्न कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए।
अनुपस्थित पाए गए लाभार्थियों के विरुद्ध भत्ता रोकने संबंधी कार्यवाही कार्यालय स्तर पर प्रारम्भ कर दी गई है।
गलत उपस्थिति पर वसूली
उपनिदेशक नवरेखा ने बताया कि इंटर्नशिप की नियमित उपस्थिति प्रमाण-पत्रों की जांच के दौरान गलत तरीके से उपस्थिति दर्ज करवा कर भत्ता प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से ₹2 लाख 58 हजार 520 रुपये की वसूली कर राजकोष में जमा कराए गए हैं।
इंटर्न का सकारात्मक योगदान
वर्तमान में मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के इंटर्न लाभार्थी, जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालना करते हुए राज्य सरकार के अभियान ‘विशेष गहन पुनरिक्षण कार्यों’ में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
इन युवा लाभार्थियों द्वारा किए जा रहे योगदान को जिम्मेदार नागरिक व युवा शक्ति के सकारात्मक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
