Loading...

सुरेश चंद सेन पवार ने अपनों के संग मनाया जन्मदिन

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान के प्रसिद्ध समाजसेवी और श्री मानव सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्रसेन पंवार ने इस साल अपना जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया। उन्होंने कच्ची बस्तियों में जाकर गरीब बच्चों को खाना वितरित किया और उन्हें मिठाइयाँ तथा बिस्किट बांटकर पुण्य कमाया। यह आयोजन सांगानेर क्षेत्र के गरीब बच्चों और जरूरतमंदों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन गया। पंवार की इस नेक पहल को देखकर आसपास के लोग भी उनके साथ जुड़ गए और इस मौके पर कई समाजसेवियों, पत्रकारों और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने बधाई दी। राजस्थान के विभिन्न जिलों से बधाईयों का सिलसिला मध्य रात्रि तक चलता रहा। इस मौके पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने गीतांजलि होटल में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। इस शानदार पार्टी में सुरेश चंद्रसेन पंवार के साथ सुरेश सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सरना, दिशा संदेश मीडिया के चीफ एडिटर विकास डाबरा, पत्रकार चंद्रभान सक्सेना, समाजसेवी पवन ऐंचारा, हंगामा न्यूज़ के संपादक गणेश काला, समाजसेवी महेंद्र सिंह राठौड़, दीपक कुमार डुलानी और कई अन्य प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे। पार्टी के दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं और मित्रों ने सुरेश चंद्रसेन पंवार को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके समाजसेवा के कार्यों की सराहना की। पंवार की यह पहल समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और दयालुता को दर्शाती है, जो उन्हें राजस्थान में एक आदर्श समाजसेवी के रूप में स्थापित करती है।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।