Loading...

सुकेत पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही

Jaipur

Follow us

Share

डॉ. तोहीद

सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। सुकेत थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक रेती के डंपर सहित अभियुक्त गिरफ्तार ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि कस्बा सुकेत में अवैध मादक पदार्थ जुआं सट्टा अवैध खनन की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस थाना सुकेत के द्वारा अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सुजीत शंकर पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण के निर्देशानुसार रामकल्याण मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण के सुपरविजन में घनश्याम मीणा वृताधिकारी वृत रामगंजमंडी के निर्देशन में छोटूलाल थानाधिकारी थाना सुकेत के नेतृत्व में थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। जिस पर टीम द्वारा कड़ी मेहनत लगन एवं आसूचना संकलन कर कस्बा सुकेत में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण कर कार्यवाही के अभियुक्त राजमल पुत्र प्यारेलाल जाति प्रजापत उम्र 31 साल निवासी गणेशपुरा घरानवद थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड को शनिवार  को सुकेत से गिरफ्तार किया गया।   जिससे पुछताछ एवं अनुसंधान जारी है पुलिस टीम में छोटूलाल थानाधिकारी राकेश शर्मा करतार राजेश नरेश कुमार (आसूचना अधिकारी) शामिल रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।