सर्व भाषा सम्मेलन में सुफ़ियाना कलाम पेश किए गए
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। अंतराष्ट्रीय सर्व भाषा सम्मेलन, चार दरवाजा स्थित हिलाल अकादमी में आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता पूर्व वैज्ञानिक डॉ एम. नासिर खान ने की। मुख्य अतिथि डॉ. यावर हुसैन जैदी और डॉ. अजीजुल्ला शीरानी थे। इसमें समाज को मिलजुल कर रहने तालीम पर फोकस करने नशे की लत से दूर रहने पर ख़ास ज़ोर दिया गया समाज को नई दिशा प्रदान करने के लिए साझा प्रयास किये जाएंगे। इस मौके पर अख्तर र जियाई ने सुफ़ियाना कलाम पेश किया। इस मौके पर मस्जिद आहंगरान के इमाम क़ारी मुइनुद्दीन ने तालीम के साथ हुनर सीखने पर तवज्जो देने की बात कही। संस्कृत,हिन्दी, अरबी, फारसी और उर्दू के आलिम सैय्यद सिकन्दर अली के संयोजन एवं संचालन में ये प्रोग्राम देर रात तक चला। कार्यक्रम एक काव्य गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। जिसमें रजा शैदाई, डॉ. जीनत कैफी, एस.के. हाकिम, टोंक से आए क़ारी मुतिउल्लाह नवाब, इज़्ज़त टोंकी आदि ने अपने कलाम पेश किए। इस मौके पर एडवोकेट तनवीर अहमद, एडवोकेट मुनाजिरुल इस्लाम, एडवोकेट शासुद्दीन अंसारी, एडवोकेट इकबाल, डॉ अजमल हमीद समेत शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
