Loading...

अजमेर दरगाह में मोहर्रम के चलते 13 दिन थमेगी सूफियाना कव्वाली

Follow us

Share

गम-ए-हुसैन और जिक्र-ए-कर्बला होगा

अजमेर, (रॉयल पत्रिका)। इंसानी दिल को सुकून और रूह को सुकून देने वाली सूफियाना कव्वाली का सिलसिला अजमेर शरीफ दरगाह में सदियों से जारी है। ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में आने वाले जायरीन सूफी कव्वालियों के जरिए रूहानी सकून पाते हैं, लेकिन मोहर्रम का चांद दिखाई देने के साथ ही दरगाह में कव्वालियों का सिलसिला 13 दिनों के लिए रुक गया है। इस्लामिक नए साल की शुरुआत मोहर्रम से होती है और इस महीने में मुसलमान गम-ए-हुसैन मनाते हैं। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद ﷺ के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने करबला के मैदान में शहादत दी थी, जिसे याद करते हुए मोहर्रम के दिनों में सूफी दरगाहों में कव्वालियां बंद कर दी जाती हैं।

दरगाह में जियारत का सिलसिला जारी, नहीं बजेगी कव्वाली

विश्व प्रसिद्ध अजमेर दरगाह में देश-विदेश से हजारों जायरीन रोजाना हाजिरी देने और मन्नतें मांगने आ रहे हैं। इस दौरान जायरीन दरगाह में जियारत और फातिहा तो कर सकेंगे, लेकिन उन्हें सूफियाना कव्वालियां सुनने को नहीं मिलेंगी। दरगाह में अब इन 13 दिनों में गम-ए-हुसैन और जिक्र-ए-कर्बला किया जाएगा।

Advertisement

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।