Loading...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले एवं आगजनी की कड़े शब्दों में निंदा – FDCA

Jaipur

Follow us

Share

एफडीसीए फोरम फोर डेमोक्रेसी एण्ड कम्युनल एमिटी राजस्थान के अध्यक्ष एवं सर्वोदय नेता सवाई सिंह एवं प्रदेश महामंत्री मुजम्मिल रिजवी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले एवं आगजनी की कड़े शब्दों में निंदा की है।

एफडीसीए के प्रदेशाध्यक्ष सवाई सिंह ने बांग्लादेश के शीर्ष अधिकारियों से देश में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए तत्काल और निर्णायक कार्रवाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, वर्तमान आंदोलन के दौरान पीड़ित सभी लोगों को न्याय मिलना चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए। साथ ही सवाई सिंह ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान बांग्लादेश के लोगों के साथ भारत देश एकजुटता से खड़ा है और संकट के शीघ्र समाधान की उम्मीद करता है।

सवाई सिंह ने सलाह दी, “अंतरिम सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए बिना किसी देरी के लोकतांत्रिक प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हों, एक वास्तविक प्रतिनिधि और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार स्थापित हो जो बांग्लादेशी लोगों की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करती हो. जिसपर आबादी का भरोसा हो।

अशांति का फायदा उठाने वाले शरारती तत्वों द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों पर हिंसक हमलों की निंदा करते हुए, प्रदेश महामंत्री मुजम्मिल रिजवी ने मांग की कि बांग्लादेशी अधिकारी अल्पसंख्यकों और अन्य कमज़ोर समूहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाएं। एक सकारात्मक पहलू यह भी है की बांग्लादेश में समाज के प्रबुद्ध लोग अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित धार्मिक स्थान और संपत्ति की सुरक्षा करने के लिए आगे आ रहे हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।