नगर निगम ग्रेटर की सख़्त कार्यवाही
- अस्थाई अतिक्रमण हटाकर 8 केन्टर सामान जब्त, 16 हज़ार रुपये कैरिंग चार्ज वसूला
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। नगर निगम ग्रेटर की तरफ से शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के कई इलाकों में फैले अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। ये पूरी कार्रवाई आयुक्त रूकमणि रियाड़ के निर्देश पर और उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा की निगरानी में की गई।नगर निगम की सतर्कता टीम ने एसएमएस अस्पताल, ट्रोमा सेंटर, बांगड़, जेके लॉन, नारायण सिंह सर्किल, शांतिपथ, बिड़ला मंदिर और मानसरोवर जोन जैसे इलाकों में अभियान चलाया। शिप्रा पथ से लेकर गंगा जमुना पेट्रोल पंप (मानसरोवर) तक रास्तों से ठेलों, दुकानों और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान 8 केन्टर सामान जब्त किया गया और अतिक्रमण करने वालों से मौके पर ही 16 हजार रुपये का चार्ज भी वसूला गया। निगम की टीम ने लोगों को समझाया और चेतावनी दी कि अगर आगे से फिर अतिक्रमण किया गया, तो सख्त जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी।
सतर्कता उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में एसएमएस अस्पताल, ट्रोमा सेन्टर, बांगड़, जेके लॉन, नारायण सिंह सर्किल, शान्तिपथ, बिड़ला मन्दिर तथा मानसरोवर जोन के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए शिप्रा पथ से गंगा जमुना पेट्रोल पम्प मानसरोवर तक आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान 8 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 16 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
