खेजरोली से चोरी का ट्रैक्टर-थ्रेसर बरामद, बरवाड़ा की पहाड़ियों से मिला
चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के खेजरोली से चोरी गया ट्रैक्टर-थ्रेसर बरामद कर लिया गया है। इससे पहले ट्रैक्टर-थ्रेसर को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। उस समय गोविंदगढ़ थाना अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने ग्रामीणों एवं प्रशासन से सात दिन का समय चोरी बरामद करने के लिए मांगा था। लेकिन गोविंदगढ़ पुलिस प्रशासन ने एक टीम बनाकर चोरी बरामद करने के लिए निकाली, और उनकी मेहनत के चलते मात्र दो दिन में चोरी बरामद कर ली गई और ग्रामीणों को इसकी सूचना दे दी गई।सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पूरे पुलिस प्रशासन को साधुवाद दिया। यह चोरी बरवाड़ा में उस समय उजागर हुई जब एक युवक बकरी चरा रहा था और उसे एक ट्रैक्टर-थ्रेसर लावारिस खड़ा मिला। युवक ने तत्काल आसपास के ग्रामीणों एवं पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और बरवाड़ा की पहाड़ियों से ट्रैक्टर-थ्रेसर को अपने कब्जे में ले लिया। असल में खेजरोली के चौमूं रोड पर रहने वाले निवासी प्रहलाद सैनी के घर से 30 मई को ट्रैक्टर-थ्रेसर चोरी हो गया था। सुबह जागने पर वह गायब मिला और परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन से चोरी बरामद करने की मांग की। जब पुलिस ने समय लेकर जांच शुरू की, तब जाकर विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
