देशवाली समाज का प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 23 फरवरी को
कोटा, (रॉयल पत्रिका)। पंचायत देशवाली सेवा समिति बारां के प्रेस प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने बताया कि प्रदेश सहित बारां जिले से शिक्षा, चिकित्सा, खेलकूद, साहित्य, कला एवं अन्य क्षेत्रों में अपना नाम रोशन करने वाली देशवाली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान देशवाली महासभा शिक्षा एवं विकास संस्थान द्वारा 23 फरवरी रविवार को कोटा के चन्द्रेसल रोड स्थित एस एल सभागार काला तालाब कोटा में देशवाली प्रतिभा सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। रविवार 9 फरवरी को इसके लिए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हनीफ खान खत्री की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें समारोह के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिक्षाविद् डॉ. जफर मोहम्मद, पुलिस उपअधीक्षक एसीबी अनीस अहमद, एडवोकेट मंजूर तंवर, प्रदेशाध्यक्ष हनीफ खत्री, प्रवक्ता फारुक राणा, सचिव व पार्षद मोहम्मद यूनुस बब्बू, इरफान गौड़, सचिव साहिल, असलम गौड़, अली मस्तान बंटी सर, अशरफ देशवाली, रईस फैजी, पूर्व पार्षद नियाज मोहम्मद, शाहिद इकबाल भाटी ने पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से फखरू भुट्टो, युसूफ भुट्टो, इब्राहिम खान, शब्बीर मानपुरा, नन्हा भाई भाटी, इकराम अली, आशिक सर, कय्यूम भुट्टो, अनीस मियां सलमान, नफीस मोहम्मद, इकबाल एडवोकेट, फारुक खान, एडवोकेट इसाक अहमद, एडवोकेट रफीक देशवाली अब्दुल कुड्डूस जावेद खान के साथ कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
