Loading...

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बारां पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी केकेसी पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन 

बारां, (रॉयल पत्रिका)। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने और अल्पसंख्यक विभाग में सक्रिय सदस्यों की नियुक्ति के लिए प्रदेश प्रभारी अब्दुल कलाम व प्रदेशाध्यक्ष आबिद कागजी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे करके फीडबैक लिया। इसी कड़ी में बारां जिले के दौरे पर रहने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बारां के कार्यालय पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक में सभी को तन मन से पार्टी के लिए खड़े होने की अपील की। प्रोग्राम में एसडीपीआई राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष एवम् वर्तमान प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी (केकेसी) के वाईस चेयरमेन मोहम्मद रिजवान खान भी कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार  बाँरा पहुँचे, जिनका पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया ने साफ़ा व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। उनके  साथ एसडीपीआई छोड़ कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने वाले केकेसी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव यूनुस अगवान, प्रदेश सचिव अशफ़ाक ख़ान बालाखेड़ा, प्रदेश सदस्य फ़िरोज़ अंसारी, अशरफ़ गौरी वार्ड पंच बालदडा का भी पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।