ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के व उनके पुनरुद्धार प्रति प्रतिबद्धता दिखाएं प्रदेश की भाजपा सरकार : डॉ शिखा मील बराला
- जिला स्तरीय जनसुनवाई में फिर उठा चौमूं नहर का मुद्दा
- चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने उठाया ऐतिहासिक नहर का का मुद्दा
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनसुनवाई के दौरान चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने एक बार फिर चौमूं शहर की ऐतिहासिक नहर के संरक्षण व पुनरुद्धार का मुद्दा उठाया। उन्होंने जिला प्रशासन को अवगत करवाते हुए बताया कि चौमूं की नहर चौमूं की ऐतिहासिक संस्कृति की पारंपरिक धरोहर है जिसे वर्तमान में कुछ विशेष लोगों को लाभ पहुंचाने की दृष्टि से योजनाबद्द तरीके से इसे नष्ट किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि नहर को यथावत रखते हुए भी सड़क निर्माण संभव है लेकिन जन सुविधा और अस्पताल मार्ग की आवश्यकता बताकर वर्षों पुरानी इस ऐतिहासिक नहर को नष्ट कर निजी हित में पार्किंग सुविधा विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि ऐसी ऐतिहासिक धरोहरों को (नहर) को मिटाया नहीं सहेजा जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि नहर की स्थिति की वास्तविक रिपोर्ट तैयार करवाई जाए ताकि नहर को कानूनी व प्रशासनिक रूप से पुनरुद्धार कर शहर के ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण किया जाए। उन्होंने अवगत करवाया है कि उक्त मामले को लेकर अभी हाल ही में कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री को भी पत्र प्रेषित किया जा चुका है। जिसमें उन्होंने उच्च स्तरीय विवाद के जांच और नहर के पुनरुद्धार के लिए योजनाबद्ध कार्यवाही की मांग की है इसके अलावा उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अन्य विकास के मुद्दों को भी जनसुनवाई में उठाया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
